फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sucide in Bageshwar

संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, जहरीला पदार्थ खाने का अंदेशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sucide in Bageshwar
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जहरीले पदार्थ का सेवन करने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को मंडलसेरा झूलापुल के निकट रहने वाले गणेश चंद्र की पुत्री दिव्या (17) को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिले मैमो के आधार पर उप निरीक्षक निशा पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उप निरीक्षक पांडेय ने बताया कि किशोरी ने किस पदार्थ का सेवन किया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार मृतक की नाक से झाग निकल रहा था। इस आधार पर जहरीला पदार्थ का सेवन करने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed