फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sucide For Fail in Agnipath Bageshwar

मन में देश सेवा का जज्बा, लेकिन जज्बातों पर नहीं रख पाया काबू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sucide For Fail in Agnipath Bageshwar
कमलेश गोस्वामी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मन में देश सेवा का जज्बा और जुनून सेना की वर्दी पहनने का लेकिन एक असफलता के बाद जज्बातों पर काबू नहीं रखा सका कमलेश। वीडियो बनाकर गहरी निराशा जताने के बाद उसने जीवन लीला समाप्त कर दी। कुछ पल पहले तक हंसता-खेलते परिवार को गम और दुख के माहौल में छोड़ गया कमलेश। माता पार्वती देवी समेत कई दोस्त भी इस घटना से सदमे में हैं।
विज्ञापन

कपकोट के ग्राम मल्लादेश निवासी कमलेश के करीबी मित्र और उसके साथ सेना भर्ती का अभ्यास करने वाले दर्शन को इस घटना ने तोड़कर रख दिया है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि जो कमलेश देश की सीमाओं पर जाकर अपनी वीरता दिखाने की बात करता था, वह एक असफलता से हार मान बैठा। दर्शन ने बताया कि वह और कमलेश एक साथ सुबह और शाम सेना की तैयारी किया करते थे। कमलेश को सेना में भर्ती होने का जुनून था। वह अकसर कहा करता था कि सेना के अलावा बाकी कोई सपना ही नहीं है। सेना में ही भर्ती होना है। भले ही चार साल के लिए देश सेवा का मौका मिले या एक दिन के लिए।
विज्ञापन

दर्शन बताते हैं कि सोमवार दोपहर बाद तक कमलेश खेतों में गेहूं बोवाई का काम कर रहा था। भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद वह अचानक घर चला गया। कुछ देर बाद पास के जंगल में उसके जहर गटकने की सूचना मिली। कमलेश ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था। इसमें वह जहर की शीशी हाथ में लेकर अग्निवीर भर्ती में असफल होने के कारण रोता दिख रहा है। वीडियो में वह जहर की शीशी हाथ में लेकर रोते हुए कहता दिख रहा है कि ‘चार साल के लिए वह सेना में भर्ती होना चाहता था। उसका रोल नंबर तक नहीं आया। उसके पास कोई विकल्प नहीं है। इतनी मेहनत करने के बावजूद पहले रेस में बाहर हुआ। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होने के बाद भी नहीं चुना गया। इसलिए अगली अग्निवीर भर्ती के लिए ट्राई मत करना। बाय दोस्तो, लव यू मम्मा, पापा, लव यू ददा सॉरी’।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश के पिता गांव में छोटी सी दुकान चलाते हैं। माता गृहिणी हैं। बड़ा भाई भरत गिरी निजी कंपनी में कार्यरत है जबकि छोटा भाई मोहित पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। कमलेश की मौत के बाद सोशल मीडिया में पोस्टों की भरमार है। लोग बेरोजगारी और अग्निवीर योजना पर भी प्रतिक्रिया कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed