फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students suffering from illegal smuggling of liquor, charas and cattle

शराब, चरस और मवेशियों की अवैध तस्करी से भड़के छात्र

Mon, 12 Jun 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)। Updated Mon, 12 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Students suffering from illegal smuggling of liquor, charas and cattle
कपकोट में पुलिस इंस्टपेक्टर को ज्ञापन देते छात्रनेता। - फोटो : amar ujala

तहसील क्षेत्र में इन दिनों शराब, चरस और मवेशियों की अवैध तरीके से हो रही तस्करी को लेकर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बढ़ते जा रहा है। गुस्साए छात्र नेताओं ने पुलिस इंस्पेेक्टर से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने शराब, चरस और मवेशियों की अवैध तस्करी पर प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल राम को सौंपे ज्ञापन में छात्र नेेताओं ने कहा है कि इन दिनों कपकोट, पुल बाजार और भराड़ी बाजार में बड़ी मात्रा में शराब, चरस की अवैध रूप से तस्करी हो रही है। नशेड़ियों के होहल्ला से जहां महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं कारोबार पर बुरा असर पड़ा रहा है। बच्चोें की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विरोध करने पर धंधेबाज लोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


गत दिनों बाहरी तत्व तस्करी के जरिए पिकप में लादकर भैसों को ले जा रहे थे। पिकप देवलचौंरा में पलट गई, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने पुलिस से असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों की शीघ्र धरपकड़ करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भरत कोरंगा, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक गोस्वामी, पूर्व सचिव प्रकाश जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed