{"_id":"607dd2de8ebc3ebd016d5279","slug":"students-protested-bageshwar-news-hld422148493","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरा देवी कन्याधन योजना से वंचित छात्राओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरा देवी कन्याधन योजना से वंचित छात्राओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बागेश्वर में गौरा देवी कन्याधन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
राजकीय इंटर कॉलेज डोबा की छात्राओं को आवेदन के बावजूद गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिला है। कई बार विभाग और जिलाधिकारी को बताने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकलने पर आक्रोशित छात्राओं ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम से जल्द योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
छात्राओं का कहना है कि वर्ष 2019 में इंटर कॉलेज डोबा में गौरा देवी कन्याधन योजना के लिए आवेदन किया था। समय पर फॉर्म भरकर विद्यालय में जमा करवा दिए थे लेकिन शिक्षकों की ओर से अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र विभाग में जमा नहीं कराए जा सके। इस कारण उस वर्ष के आवेदकों को योजना का लाभ नहीं मिल सका। वहीं 2020 में आवेदन करने वाली छात्राओं को योजना का लाभ मिल चुका है।
कहा कि आवेदन करने वाली अधिकतर छात्राएं बीपीएल परिवार की हैं। विद्यालय के शिक्षकों की लापरवाही के कारण लाभ नहीं मिलने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने बताया कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन देकर समस्या बताई गई।
विज्ञापन
इसके बावजूद मामले का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। छात्राओं ने डीएम से मामले की जांच करने और आवेेदकों को जल्द योजना का लाभ दिलाने की मांग की। वहां करिश्मा टंगड़िया, अंजू टंगड़िया, नीलम टंगड़िया, यशोदा टंगड़िया, गीता टंगड़िया, भगवती रावत आदि मौजूद रहे।