फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students protested against the demand of campus, demonstrated

कैंपस की मांग को लेकर छात्रों ने लगाया जाम, प्रदर्शन किया 

Tue, 26 Feb 2019 12:07 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Tue, 26 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students protested against the demand of campus, demonstrated
बागेश्वर में कालेज की विभिन्न् मांगों को लेकर कालेज गेट पर जाम लगाते छात्र। - फोटो : amar ujala
बागेश्वर महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देने समेत कई समस्याओं के निदान की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों ने कपकोट मोटर मार्ग पर कालेज गेट के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते सात दिनों से चल रहे आंदोलन की उपेक्षा हो रही है। शीघ्र बागेश्वर कॉलेज को कैंपस का दर्जा देने की मांग की। 
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्धन ने कहा कि कालेज में कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। प्रशासन व विश्वविद्यालय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि छात्र संघ की जायज मांग को अनसुना किया जा रहा है। छात्र छात्राओं को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कालेज को कैंपस का दर्जा देना जरूरी है। 
विज्ञापन


व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए बागेश्वर के छात्र छात्राओं को बाहरी जिलों में जाना पड़ रहा। कालेज में प्राध्यापकों व कर्मचारियों के पद भी रिक्त हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कॉलेज को कैंपस का दर्जा मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। जाम के दौरान कपकोट मोटर मार्ग पर कुछ देर तक दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  एसडीएम राकेश तिवारी, सीओ महेश जोशी, कोतवाल टीआर वर्मा ने वार्ता कर जाम खुलवाया। कहा कि वह मांग के निदान को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता करेंगे। इस मौके पर मुकेश लोबियाल, सचिन कुमार, गोविंद चंदोला, रवि कोश्यारी, दीपक गस्याल, मनीष कुमार, मुकेश लोबियाल, गोकुल, प्रमोद कुमार, जीवन, अजय आदि थे। इधर बीडी पांडे डिग्री कॉलेज में छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहा। सचिन कुमार और मुकेश लोबियाल ने अनशन किया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रीय राज्यमंत्री भी जाम में फंसे रहे 
बागेश्वर। कालेज गेट पर छात्र संघ के जाम में कुछ देर के लिए केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा भी फंसे रहे। अजय टम्टा कपकोट में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। जाम के दौरान उन्होंने छात्र संघ की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। हालांकि उन्होंने छात्र नेताओं से वार्ता नहीं की। ब्यूरो 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed