फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students met with the principal to change the exam date

परीक्षा तिथि बदलने के लिए प्राचार्य से छात्र मिले

Tue, 24 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 24 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Students met with the principal to change the exam date
प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र - फोटो : अमर उजाला
 विधानसभा चुनाव के मध्य कुमाऊं विश्व विद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन फरवरी से प्रस्तावित होने पर छात्र-छात्राओं में रोष है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच परीक्षा होने से सभी को परेशानियां होंगी। चुनाव को देखते हुए अधिकतर महाविद्यालयों को प्रशासन किराए पर ले रहा है। इससे छात्र छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कुलपति के नाम का ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। इसमें उन्होंने परीक्षा की तिथि शीघ्र परिवर्तित करने की मांग की है।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. एससी पंत को सौंपे ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने कहा है कि फरवरी महीने में आसाइनमेंट और प्रयोगात्मक का कार्य होता है, जबकि चुनावी वर्ष में परीक्षाएं चुनाव के बाद ही होती है। जल्दबाजी में मुख्य परीक्षा और सुधार परीक्षाएं एक ही साथ आयोजित की जा रही हैं। पूर्व सूचना नहीं होने के कारण कई विद्यार्थियों की मुख्य और सुधार परीक्षाएं लगातार आयोजित हो रही हैं। इस कारण हर किसी को परेशानी हो रही है। उन्होंने कुलपति से परीक्षाओं की तिथि पर शीघ्र दोबारा विचार करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में हिमांशु उपाध्याय, नवीन भट्ट, पुनीत धपोला, मुकेश गढ़िया, कमल कांडपाल, उमेश उपाध्याय, विवेक जोशी, नरेंद्र कुमार, विराट धपोला, आनंद प्रसाद, दीपा पांडे, अस्मिता गुरूरानी, पूजा भट्ट, कुंदन कोरंगा और दीक्षा पंत आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed