फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students Fights in Govt Inter College Vajula

राइंका वज्यूला के छात्र आपस में भिड़े, दो छात्र हुए घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students Fights in Govt Inter College Vajula
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। छुट्टी के समय हुई इस भिड़ंत में दो छात्र घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती कराया गया है। छात्रों की आपसी लड़ाई में विद्यालय के बाहर से आए लड़कों के शामिल होने का भी आरोप है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर के विद्यालय की छुट्टी के बाद सभी विद्यार्थी घर को जा रहे थे। अचानक विद्यालय के गेट में छात्रों के दो गुट आपस में लड़ने लगे। कुछ ही देर में विद्यालय का गेट लड़ाई का अखाड़ा बन गया। छात्रों में लात-घूंसे, मुक्के चलने लगे। विद्यालय के शिक्षकों की ओर से लड़ाई होने की सूचना डंगोली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

डंगोली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तब तक झगड़े में दो छात्र चोटिल हो चुके थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दसवीं में पढ़ने वाले छात्र की इंटर के छात्रों के साथ झड़प होने की जानकारी मिली है। पूर्व में भी इन छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। इस बार दसवीं का छात्र बाहरी लड़कों को भी बुलाकर लाया था। जिनकी मदद से उसने इंटर में पढ़ने वाले दो छात्रों से मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि झगड़े के कारणों का पता नहीं चला है। दो छात्रों को चोट लगी थी, जिनका सीएचसी बैजनाथ में उपचार चल रहा है। इधर, थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्रों की लड़ाई की सूचना के बाद पुलिस विद्यालय में गई थी। हालांकि मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed