{"_id":"65107d9d801a4c41d401d697","slug":"students-body-found-under-suspicious-circumstances-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1675-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: छात्र का संदिग्ध हालात में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: छात्र का संदिग्ध हालात में मिला शव
Sun, 24 Sep 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
गौरव। फाइल फोटो
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के हरसीला गांव निवासी छात्र का शव संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार हरसीला निवासी गौरव फर्त्याल (17) पुत्र हरीश सिंह कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कपकोट में 11वीं का छात्र था। बताया कि शनिवार शाम वह घर में अकेला था और उसके माता, पिता घास लेने गए थे, जबकि छोटी बहन बकरियों को चराने गई थी। परिजन जब घर लौटे तो छात्र कमरे में छत पर पंखे के लिए लगे हुक में चुन्नी के सहारे लटका था।
परिजनों ने लोगों की मदद से रस्सी को काटकर उसे उतारा और जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इनसेट
कई दिन से तनाव में था किशोर : कोतवाल
बागेश्वर। कोतवाल कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों के अनुसार किशोर दो महीने से तनावग्रस्त था। हालांकि परिजनों के कई बार पूछने पर भी उसने कोई कारण नहीं बताया था। विगत शनिवार को जब परिजन घास लेने गए तो वह घर पर ही था। परिजनों को इस बात का अंदेशा नहीं था कि उनका बेटा ऐसा कदम उठाएगा। संवाद
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
- घर और स्कूल में बच्चों को अनिवार्य रूप से मानसिक रूप से शिक्षित करें।
- अभिभावक रोजाना बच्चों के साथ समय बिताएं।
- बच्चे में एकाकी प्रवृत्ति का विकास न होने दें।
- उम्मीदों का बोझ डालने की बजाय बच्चों की रुचि को प्राथमिकता दें।
- बच्चों में संवाद स्थापित करने और मदद मांगने की भावना विकसित करें।
- बच्चों का हौसला बढ़ाएं, उन्हें कमजोर नहीं मजबूत बनाएं।
- घर में बेवजह के कलह का माहौल न बनने दें।
- बच्चे को संतुलित आहार दें।
- रोजाना सात-आठ घंटे की नींद, समय से नाश्ता और भोजन करने का नियम बनाएं।
- बच्चों पर नजर रखें, उन्हें नशीले पदार्थ की गिरफ्त में न आने दें।
- मोबाइल के अधिक प्रयोग से बचाएं।
- मैदानी खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
इन नंबरों पर करें संपर्क
बागेश्वर। अगर जिले में कोई भी बच्चा, किशोर या युवक मानसिक परेशानी से जूझ रहा है तो वह डॉ. हरीश पोखरिया के मोबाइल नंबर 7055335220 या जिला अस्पताल के काउंसलर संदीप कुमार से मोबाइल नंबर 9456310938 पर संपर्क कर परेशानी का हल पूछ सकता है।