फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Studenta can apply ofline.

Bageshwar News: समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा पाए विद्यार्थी कर सकेंगे ऑफलाइन आवेदन

Mon, 24 Jul 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 24 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Studenta can apply ofline.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने प्रवेश से छूटे विद्यार्थियों को ऑफलाइन आवेदन करने की स्वीकृति दे दी है। ऑफलाइन आवेदन करने के बाद संबंधित परिसर और महाविद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों का पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर करना होगा।
विज्ञापन

एसएसजे विवि के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत समेत 33 महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं ले सके विद्यार्थियों को सरकार ने एक और मौका दिया है। इंटरनेट समेत अन्य दिक्कतों के चलते समर्थ पोर्टल पर सैकड़ों विद्यार्थी अपना पंजीकरण नहीं कर सके हैं। ऐसे विद्यार्थियों को राहत पहुंचते हुए सरकार ने उन्हें ऑफलाइन आवेदन करने की मंजूरी दी है। सोमवार से परिसर और महाविद्यालयों में ऑफलाइन आवेदन शुरू होंगे। इससे प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी है। संवाद
विज्ञापन


पहले समर्थ पोर्टल में पंजीकरण कर चुके विद्यार्थियों को आवेदन के लिए मिलेगी प्राथमिकता
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर प्रबंधन के मुताबिक सोमवार से ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्रबंधन के मुताबिक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके विद्यार्थी के आवेदन करने के बाद छूटे विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसजे परिसर में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थियों को दूसरा मौका दिया गया है। इससे परिसर में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को खासी राहत मिलेगी।

प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, निदेशक, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed