फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Stroke in the struggle committee not to become a puppet block

कठपुड़ियाछीना ब्लॉक नहीं बनने से संघर्ष समिति में आक्रोश

Sun, 03 Dec 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 03 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Stroke in the struggle committee not to become a puppet block
कठपुड़ियाछीना ब्लाक संघर्ष समिति की बैठक में उपस्थित ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

कठपुड़ियाछीना ब्लॉक बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक में ब्लॉक गठन सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से मांग करने के बावजूद कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक बनाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र इस मामले में ठोस पहल नहीं की तो इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि पूर्ववर्ती सरकार में खरही, रिठागाड़, धूराफाट क्षेत्र की 49 ग्राम पंचायतों को मिलाकर अलग से ब्लॉक बनाने का आश्वासन दिया गया था। प्रदेश में भाजपा सरकार बने आठ माह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में खरेह व काफलीगैर के लिए गैस वितरण की तिथि तय करने और शराब की दुकान व गोदाम हटाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


बैठक में ओम प्रकाश टम्टा, कमल किशोर मिश्रा, नवीन चंद्र भट्ट, बचे सिंह, मनोज पंत, खीम सिंह, बलराम टम्टा, कमलकांत मिश्रा, नारायण दत्त जोशी, चंदन सिंह रौतेला, प्रकाश चंद्र पंत, मंगल सिंह, चंदन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed