{"_id":"5ee8c0438ebc3e4329200ff6","slug":"strict-adherence-to-social-distancing-dm-bageshwar-news-hld386428751","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंस और फेस कवर के नियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंस और फेस कवर के नियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
विज्ञापन
बागेश्वर के गरुड़ में भ्रमण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेतीं डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने अधिकारियों को सोशल डिस्टेंस और फेसकवर के नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गरुड़ में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने गरुड़ में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। टीआरसी गरुड़ के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गरुड़ बाजार का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग, फेस कवर और सैनिटाइजेशन आदि की जानकारी हासिल की।
क्वारंटीन की व्यवस्था के साथ ही मानसूनकाल की तैयारियों की जानकारी हासिल की। उपजिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बताया कि विभिन्न होटलों में वर्तमान में 454, फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटरों में 765 प्रवासी क्वारंटीन हैं। क्वारंटीन किए गए लोगों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। मानसूनकाल को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन
कार्मिकों की नियुक्ति कर दी गई है। डीएम ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं और खाद्य सामाग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम, जनाधार केंद्र, रजिस्ट्रार केंद्र का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि आपदा कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का तत्परता से समाधान किया जाए। कहा कि रूटीन स्वास्थ सेवाएं पूर्व की भांति संचालित रहें। गरुड़ चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। चिकित्सालय, क्वारंटीन सेंटरों में पर्याप्त मात्रा मे पीपीर्इ किट, मास्क, गलब्ज उपलब्ध कराया जाए।