{"_id":"594a8f1a4f1c1b29548b461d","slug":"strict-action-will-be-taken-against-the-drunken-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा शराब पीने की शिकायतों को जिलाधिकारी रंजना ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने शराब पीकर कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मालूम हो कि जिलाधिकारी को कुछ विभागों में कर्मचारियों द्वारा शराब पीकर कार्यालय में उपद्रव मचाने की शिकायतें मिली थी।
विज्ञापन
इन शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने ड्यूटी समय में शराब पीने और कार्यालय में अभद्रता करने पर सख्त नाराजगी जताई है। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को ऐसे कर्मचारियों को अपने स्तर से सचेत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कार्यालय समय में यदि कोई कर्मचारी शराब के नशे में पाया जाता है तो संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन