{"_id":"609c14878ebc3ed1fb0c005f","slug":"store-three-months-of-medicines-bageshwar-news-hld4241700116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाओं का तीन महीने का भंडारण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं का तीन महीने का भंडारण करें
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने सीएमओ को जिले में अगले तीन महीने के लिए आवश्यक दवाओं का भंडारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने इसके लिए तत्काल डिमांड भेजने के लिए कहा। डीएम ने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों का स्टेजिंग एरिया में रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने के भी निर्देश दिए हैं।
डीएम विनीत कुमार ने सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर बढ़ते जा रहें हैं, जिसके लिए आवश्यक है कि कोरोना संक्रमण के उपचार में उपयोग में लाई जाने वाली आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने नोडल अधिकारी लॉजिस्टिक/सीएमओ डॉ. बीडी जोशी को निर्देश दिए कि वर्तमान स्थिति के मद्देनजर सभी आवश्यक दवाओं का तीन माह तक का स्टॉक उपलब्ध करा दें।
डीएम ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हरिद्वार से 50 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और नैनीताल के बी टाइप के 25 ऑक्सीजन सिंलिडर उपलब्ध कराए गए हैं। बताया कि जल्दी ही जिले को सौ ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने सीएमओ और नोडल अधिकारी ऑक्सीजन को 100 अतिरिक्त जंबो सिंलिंडर की मांग के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सीएचसी बैजनाथ और कपकोट को कोविड केयर सेंटर बनाया जाना है। उन्होंने एसडीएम कपकोट और गरुड़ से 30-30 बेडों व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। एसडीएम गरुड़ से कौसानी में किसी होटल को अधिग्रहण कर केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए। स्टेजिंग एरिया कौसानी में संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर में रखने के लिए कहा। इसके अलावा आरडब्ल्यूडी के ईई को डिग्री कॉलेज खेल मैदान में 200 बेडों का कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, एसडीएम बागेश्वर योगेंद्र सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।