{"_id":"58af27a34f1c1b1b4bb23376","slug":"stop-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों की आग से सुरक्षा को जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों की आग से सुरक्षा को जागरूकता रैली निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग रोको
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। वन विभाग ने सरस्वती शिशु मंदिर कठायतबाड़ा के बच्चों के साथ वनाग्नि सुरक्षा रैली निकाली। वन विभाग के अधिकारियों और बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगों से वनों की आग से सुरक्षा का आह्वान किया। एसडीओ एसएन त्रिपाठी और वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट के नेतृत्व में शिशु मंदिर के बच्चों ने कठायतबाड़ा से वन विभाग परिसर तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद वन विभाग में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि वनों में आग लगने से हर साल करोड़ों की वन्य संपदा नष्ट हो जाती है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। किसी वन्य क्षेत्र में आग लगे होने पर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को देने से समय पर आग पर काबू पाया जा सकता है। एसडीओ ने सभी कर्मचारियों को गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने को कहा। गोष्ठी में नारायण दत्त पांडे, ख्याली दत्त जोशी, गणेश सिंह, तारा दत्त पांडे, मंगल नाथ, रमेश चंद्र, दीपा, सुमन, निशा, गुंजन आदि थे।
विज्ञापन