{"_id":"5a788c0a4f1c1b387b8b4b25","slug":"stadium-b-s-team-won-the-inaugural-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम बी की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम बी की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय की ओर से बालकों की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक खेतवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच स्टेडियम बी की टीम ने जीता।
विज्ञापन
स्टेडियम बी और कांडा धपोलासेरा की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में कांडा धपोलासेरा की टीम ने बल्लेबाजी कर 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 117 रन बनाए। प्रह्लाद सिंह धामी ने नाबाद 56 रन बनाए। स्टेडियम बी के गौतम ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में स्टेडियम बी टीम ने 14.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कांडा धपोलासेरा के अंकित धपोला ने तीन विकेट झटके। वहां प्रशिक्षक संजय खेतवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी जुबैर अहमद, गणेश धपोला, नीरज पांडे, संजय नगरकोटी, हरीश देव, गिरीश मनराल, कविता खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन