फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sports Trayal in Bageshwar

12 बालकों का स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतिम चयन ट्रायल्स के लिए चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sports Trayal in Bageshwar
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान में ट्रायल्स चयन में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 12 बालकों का देहरादून में होने वाले अंतिम ट्रॉयल के लिए चयन किया गया है। देहरादून में 5 से 12 जनवरी के मध्य अंतिम चयन ट्रॉयल होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिग्री कॉलेज के खेल मैदान और इंडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलों का प्रारंभिक ट्रायल लिया गया। इसमें 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए एथलेटिक्स खेल में दो, बैडमिंटन में पांच, क्रिकेट में दो, हॉकी में एक, बॉक्सिंग में एक बालक का चयन हुआ है। वहीं स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए बॉक्सिंग खेल में एक बालक का चयन किया गया है। ट्रॉयल के सफल संचालन में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के वॉलीबाल शिक्षक प्रदीप कौशल, क्रिकेट कोच पवन लाल, बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर, फुटबाल कोच तरुण नेगी, रमेश पंवार, हरदेव सिंह आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed