बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित व्यायाम शिक्षकों की पांच दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में 38 व्यायाम शिक्षकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने कहा कि खेलों से नियमों का पालन करना और संयम बरतने की आदत विकसित होती है।
सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने व्यायाम शिक्षकों से विद्यालय स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करने और अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को इसका लाभ दिलाने को कहा। वहां पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएस रावत, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. दयासागर, डॉ. बीडी पांडेय, संदीप कुमार जोशी, केपी चंदोला, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी थे।