{"_id":"5dd6ca528ebc3e54c548f95e","slug":"someshwar-motor-road-could-not-open-for-heavy-vehicles-bageshwar-news-hld364933743","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों के लिए नहीं खुल सका सोमेश्वर मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों के लिए नहीं खुल सका सोमेश्वर मोटर मार्ग
बागेश्वर-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर अमसरकोट गांव के पास हो रहा भूस्खलन।
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर अमसरकोट में पास 51 दिन पहले एक अक्तूबर को भूस्खलन हुआ था। तब से वहां कई बार मलबा हटाने के बावजूद यातायात बाधित हो रहा है। बागेश्वर-गिरेछिना-सोमेश्वर मोटर मार्ग भूस्खलन के बाद बंद हो गया था। इस सड़क के किनारे चौड़ी दरार पड़ी है। पहाड़ी पर बड़ी मात्रा में मलबा अटका है। इसी भूस्खलन के कारण खोली, काकड़ा, अमतौड़ा मोटर मार्ग भी एक अक्तूबर से बंद है। वहां के ग्रामीणों को दूसरे लंबे रास्ते से चलना पड़ रहा है। वहीं लोनिवि के ईई यूसी पंत ने बताया कि तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को सोमेश्वर जाने वाली सड़क हल्के वाहनों के लिए खोल दी गई है। गांवों में रसद आपूर्ति की जा रही है। सरकार से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही सड़क से पूरा मलबा हटा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।