फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   solve the problems of college

छात्रसंघ ने प्राचार्य के सामने कॉलेज की समस्या रखीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
solve the problems of college
डिग्री कॉलेज बागेश्वर में प्राचार्य अंजू अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते छात्रसंघ पदाधिकारी। संवाद न? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज बागेश्वर के छात्रों ने प्राचार्य के सामने कॉलेज की समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्र, छात्राओं ने प्राचार्य अंजू अग्रवाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कॉलेज के भवन में पीएसी रह रही है, जिससे अव्यवस्था फैल रही है। इन लोगों ने तत्काल भवन को खाली करवाने को कहा।
महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन में बिजली की उचित व्यवस्था करने को कहा। सभी विषयों की कक्षा का संचालन करने, हर एक संकाय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, डिग्री कॉलेज के छात्रावास को सामान्य, एससी, एसटी सहित सभी वर्ग के छात्रों के लिए खोलने, कॉलेज की पेयजल और शौचालय की बदहाल स्थिति को तत्काल सही करने, कॉलेज में फर्नीचर की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल टाकुली, शिवम पांडेय, बबलू मेहरा, हिमांशु जोशी, बबलू मेहरा, आशीष कुमार, योगेश जोशी, उज्ज्वल साह, पूजा फर्स्वाण, प्रियांशी कठायत, भावना शाही, अंजू कांडपाल, निशा बसेड़ा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed