{"_id":"5a01e8044f1c1b6a678ba17e","slug":"solve-problems-otherwise-action-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को सुलझाओ, नहीं तो कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को सुलझाओ, नहीं तो कार्रवाई होगी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
जीआरडी तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनते डीएम रंजना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी रंजना ने कहा कि जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण न करने वाले अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिव्यांग का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड निर्गत नहीं करने पर डीएम ने सीएमओ को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय में डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुए तहसील दिवस में कुल 25 समस्याएं दर्ज हुईं। डीएम ने हर समस्या का मौके पर निस्तारण किया। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने प्रांतीय खंड लोनिवि पर हरबगड़ सड़क के निर्माण से क्षतिग्रस्त तीन घराटों और सड़क का मुआवजा काश्तकारों को न मिलने, जखेड़ा पैदल पुल की मरम्मत न होने, लोनिवि और सीएमओ द्वारा निर्माण कार्यों की निविदाएं स्थानीय अखबारों में प्रकाशित न कर देहरादून से प्रकाशित होने वाले अखबारों में प्रकाशित होने पर चिंता जताई। डीएम ने मामलों के जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बिनखोली के पूर्व प्रधान दिगंबर नाथ गोस्वामी ने बैजनाथ लिफ्ट योजना से हर रोज एक घंटा पानी की सप्लाई करने, जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार ने लाहुरघाटी की बिजली समस्या, सिमखेत के पूर्व प्रधान गोपाल सिंह ने सिमखेत में गरुड़ गंगा पर पुल का निर्माण करने , एडवोकेट नारायण सिंह थायत ने समाज कल्याण और श्रम विभाग में जनश्री के फार्म उपलब्ध न होने की समस्या रखी। एडवोकेट नारायण सिंह थायत की शिकायत पर डीएम ने वज्यूला के पटवारी भूपाल सिंह मटियानी से अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। वहां विधायक चंदन दास, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, डीडीओ केएन तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, डीपीआरओ पूनम पाठक, एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह, डीएसपी वीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन