फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Solar water heater connection will be available soon

Bageshwar News: जल्द मिलेगा सोलर वाटर हीटर का कनेक्शन

Mon, 13 May 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Solar water heater connection will be available soon
बागेश्वर। जिले में सौर ऊर्जा पसंद लोगों को जल्द सौर ऊर्जा हीटर का लाभ मिलेगा। कनेक्शन के लिए अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) को ऑफलाइन माध्यम से चार आवेदन प्राप्त हुए हैं। उरेडा का कहना है कि कुछ समय बाद आवेदन की सुविधा ऑनलाइन कर दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द पोर्टल शुरू होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड में सोलर वाटर हीटर अक्षत सब्सिडी योजना वर्ष 2024 में शुरू की गई है। इसके तहत सोलर वाटर हीटर की सुविधा घरेलू और गैर घरेलू दोनों प्रकार से दी जाएगी। घरेलू में 100 से 1000 लीटर के भीतर सौर ऊर्जा हीटर लगाने में 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

अनुमानित कीमत 79000 आने पर 39500 का भुगतान किया जाएगा। इधर,गैर घरेलू सौर ऊर्जा हीटर 2000 लीटर से लगने शुरू होगें। इनमें 30 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। हीटर लगाने की अनुमानित कीमत 96000 आने पर 30 प्रतिशत का भुगतान सरकार करेंगी। मानकों के अनुसार गैर घरेलू सौर ऊर्जा हीटर की लागत अधिकतर 3,22,000 तक स्वीकृत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के दस्तावेज
साैर ऊर्जा हीटर के लिए आवेदन उरेडा के माध्यम से होगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, फोटो, आवेदन प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल, भुगतान के लिए चेक/नकद की आवश्यकता होगी।

योजना का उद्देश्य
बागेश्वर। लोगों के बिजली के बिल की कमी और बिजली की बचत करना है। सौर ऊर्जा की मदद से पानी गर्म किया जाएगा। पानी गर्म करने में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी बचेगी। इससें वनो की कटाई में गिरावट आने समेत पर्यावरण का प्रदूषण कम होगा।


कोट
सोलर वाटर हीटर कनेक्शन के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाने की प्रकिया गतिमान है। पोर्टल बनने का कार्य पूर्ण हाेने पर आवेदन की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।- मयंक नौटियाल, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक, उरेडा, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed