{"_id":"61df2075177ee10ce06eef5a","slug":"snowfall-in-kapkot-bageshwar-news-hld450782589","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूर-बदियाकोट मार्ग में जमा बर्फ बढ़ा रही यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूर-बदियाकोट मार्ग में जमा बर्फ बढ़ा रही यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
बागेश्वर के धूर-बदियाकोट सड़क पर बर्फ में फंसे वाहन को धक्का देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिंडर घाटी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। मोटर मार्ग में कई स्थानों पर बर्फ जमा है। जिसे हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किय गया है। बर्फ के कारण वाहन फिसल रहे हैं। जिसके कारण वाहन चालक और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धूर-बदियाकोट मोटर मार्ग में कई स्थानों में सड़कों पर बर्फ जमा है। तीन दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद सड़क से बर्फ को हटाने के कोई इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर बदियाकोट, तीख, खर्किया आदि गांवों से करीब एक दर्जन वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी होती है। विनायक से आगे सड़क बर्फ से पटी है।
जिसके कारण कई स्थानों पर गाड़िया फिसल रही है। बर्फ में फंसे वाहनों को निकालने के लिए सवारियों को धक्का लगाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हिमपात के बाद प्रशासन की ओर से बर्फ को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई होती तो उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। कई बार बर्फ में फिसलने के कारण हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है।