फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Smoke set on mosquitoes to extinguish fire, cowshed burns

मच्छरों को भगाने के लिए लगाए धुएं से धधकी आग, गौशाला जली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Smoke set on mosquitoes to extinguish fire, cowshed burns
कपकोट के बैसानी में आग से जली गौशाला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के बैसानी (खर्ककानातोली ) में मच्छरों को भगाने के लिए लगाया गया धुआं परेशानी का कारण बन गया। धुएं से भड़की आग की चपेट में गौशाला आ गई। पशुपालक और पड़ोसियों ने गोशाला के अंदर बंधे चार जानवरों को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन गोशाला पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम बैसानी निवासी हीरा सिंह ने पालतू जानवरों को मच्छरों से बचाने के लिए गौशाला के पास सूखी घास में धुएं के लिए आग लगाई थी। कुछ देर में धुएं के लिए लगाई गई आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से गौशाला में बंधी भैंस, दो बैल और बकरी आवाजें निकालने लगे। जानवरों के रंभाने की आवाज सुनकर गांव के भूपेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, खीम सिंह मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने गौशाला में बंधे जानवरों को बाहर निकाला। जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन प्रसाद ने क्षति का आंकलन किया। उन्होंने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश सुरकाली ने पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed