{"_id":"60d76ad58ebc3e2d4654754e","slug":"situation-will-be-normal-in-effected-area-bageshwar-news-hld4291210139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित काफलीकमेड़ा में जल्द सामान्य होंगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित काफलीकमेड़ा में जल्द सामान्य होंगे हालात
विज्ञापन
कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने आपदा प्रभावित गांव काफलीकमेड़ा में ध्वस्त और क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने गांव की पेयजल और बिजली लाइनों को ठीक कर आपूर्ति सुचारु करने के लिए कहा। क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग और सुरक्षा दीवारों की भी जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक प्रमुख दानू ने पिछले दिनों आपदा प्रभावित गांव काफलीकमेड़ा और सलिंग के भैंसखाली तोक का स्थलीय निरीक्षण कर समस्याएं सुनीं थीं। ग्रामीणों ने उन्हें भूस्खलन के बाद हुए हालात की जानकारी दी थी। इसे देखते हुए प्रमुख ने पीएमजीएसवाई, ऊर्जा निगम, जल संस्थान के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ ब्लॉक सभागार में बैठक की। उन्होंने पीएमजीएसवाई खंड के ईई अनिल कुमार को क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नाली और सुरक्षा दीवार का निर्माण, टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत कर खतरे की जद में आए बिजली के पोलों के लिए सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों से टूटी बिजली लाइनों की मरम्मत करने के लिए कहा। जल संस्थान से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों का निरीक्षण कर गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रभावित भैंसखाली तोक में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाने, काफलीकमेड़ा में ध्वस्त पैदल रास्तों की मरम्मत के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल्द काम शुरू कराने की बात कही। इस मौके पर एई सुरेश जोशी, जेई मनोज भट्ट, बीडीसी सदस्य चामू सिंह देवली, ग्राम प्रधान भगवत देवली, गंगा सिंह, हरक सिंह, दान सिंह आदि रहे।