फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sisters gathered to buy rakhi

राखी खरीदने उमड़ीं बहनें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sisters gathered to buy rakhi
बागेश्वर में राखी की खरीदारी करतीं बहनें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रक्षाबंधन त्योहार के नजदीक आते ही बाजारों में राखी खरीदने के लिए बहनों की भीड़ देखने को मिल रही है। सोमवार को बाजारों में भारी संख्या में बहनें राखी खरीदने पहुंची और पोस्ट ऑफिस में भी दूरस्थ स्थानों में अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए पहुंची बहनों की लंबी कतार दिखाई दी।
विज्ञापन

तीन अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन त्योहार की रौनक बाजारों में अभी से देखने को मिल रही है। इस बार बाजार से चाइनीज राखियां गायब होने से कारण दुकानों पर भारतीय राखी सजी हैं। सोमवार को दुग बाजार, कत्यूर बाजार, चौक बाजार, खड़ी बाजार और नुमाइशखेत बाजार में राखी की खरीदारी के लिए भारी संख्या में बहनें पहुंचीं। बाजार में रेशम डोरी एक रुपये से दस रुपये तक बेची जा रही है, जबकि जरी राखी की कीमत 10 रुपये से 25 रुपये तक है।
विज्ञापन

इसके अलावा लाइटिंग वाली राखी की कीमत 50 से 55 रुपये और म्यूजिकल राखी की कीमत 100 रुपये से 110 रुपये तक है। जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए भारी संख्या में बहनें पहुंची। पोस्ट ऑफिस में लंबी लाइन देखने को मिली। कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक रहने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की जरूरत है। इस तरह की भारी भीड़ कोरोना महामारी के संक्रमण को लेकर चिंताजनक स्थिति पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed