फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shops opened in Bageshwar but customers were absent

बागेश्वर में दुकानें खुलीं लेकिन ग्राहक नदारद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shops opened in Bageshwar but customers were absent
बागेश्वर। करीब दो महीने के अंतराल के बाद मंगलवार को कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर की दुकानें खुलीं लेकिन ग्राहकों की कमी के कारण व्यापारियों को मायूसी ही हुई। दुकानदार दुकानों में जमी धूल साफ करते देखे गए।
विज्ञापन

तहसील रोड, एसबीआई तिराहा, स्टेशन रोड, दुग बाजार, चौक बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, रेडीमेड, कपड़ा, हार्डवेयर आदि की दुकानों में सुनसानी देखने को मिली। रेडीमेड व्यवसायी पंकज पांडेय, दीपक बिष्ट, भगवत रावल, इलेक्ट्रानिक्स सामग्री के व्यवसायी सुरेश तिवारी, हार्डवेयर व्यवसायी पूरन पालनी, हरीश उपाध्याय का कहना था कि इतने लंबे समय बाद दुकान खुलने से अच्छी बिक्री होने की उम्मीद थी लेकिन बाजार में लोग आए ही नहीं। व्यापारियों का कहना था कि सरकार अचानक फैसले ले रही है। लोगों तक बाजार खुलने के संबंध में सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। प्रत्येक दिन निश्चित समय के लिए बाजार खोला जाना चाहिए। व्यापारी अब और आर्थिक परेशानी झेलने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed