फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shameless people: throwing garbage on roads instead of dustbin

बेशर्म लोग : कूड़ेदान के बजाय सड़कों पर फेंक रहे हैं कचरा

Mon, 05 Feb 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 05 Feb 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Shameless people: throwing garbage on roads instead of dustbin
पिंडारी रोड पर कूड़ेदान के आसपास फैला कचरा। - फोटो : अमर उजाला
सफाई व्यवस्था को लेकर नगर में चल रही मुहिम पर कुछ लोग पलीता लगा रहे हैं। कुछ लोग कूड़ेदान होने के बावजूद सड़कों पर कचरा फेंक रहे हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बागेश्वर को कुमांऊ की काशी कहा जाता है। यहां पर प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्घालु आते हैं। नगर पालिका की ओर से नगर और नदी तट की सफाई के प्रबंध किए गए हैं। इस समय सभी प्रमुख स्थानों पर कूड़ेदान रखे गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग कचरे को कूड़े दानों के बजाय सड़कों पर फेंक रहे हैं।
विज्ञापन


पिंडारी रोड पर कूड़ेदान से बाहर बिखरे कूड़े के कारण स्थानीय जनता के साथ ही पर्यटकों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। यही हाल तहसील रोड का भी है। टेलीफोन एक्सचेंज के पास कूड़ाघर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद कई लोग कचरे को कूड़ेदान के बाहर ही फेंक रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों को काफी कठिनाई उठानी पड़ती है। जागरूक नगरवासियों ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


नगर के लोगों से कचरा कूड़े दानों में डालने के लिए बार-बार अपील की जा रही है। सड़कों, नदियों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा करकट फेंकने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। - राजदेव जायसी, ईओ, नगरपालिका बागेश्वर  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed