{"_id":"6644f469f4e7ae3ce801faa4","slug":"sewer-poured-into-drain-filth-reached-peoples-homes-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106527-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नरगड़ा गांव के 65 परिवारों को जल जीवन मिशन योजना के शुरू होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नरगड़ा गांव के 65 परिवारों को जल जीवन मिशन योजना के शुरू होने का इंतजार
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद
बागेश्वर। जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव-गांव में नल तो लगा दिए गए हैं लेकिन कई गांवों को योजना से जलापूर्ति नहीं हो सकी है। कपकोट के नरगड़ा गांव में भी 65 परिवार जल जीवन मिशन योजना से पानी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द समस्या का निदान करने की मांग की है।
नरगड़ा की प्रधान भागीरथी देवी ने बताया कि गांव में पूर्व से स्वजल से पेयजल योजना बनी थी। बाद में जल जीवन मिशन के तहत लाइन बिछाने का काम हुआ। घरों में नल तो लगाए गए, लेकिन पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। वहीं स्वजल से चलने वाली योजना से भी अब लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी के सीजन में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इधर, कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के ईई जेएस बिष्ट ने बताया कि नरगड़ा गांव में पेयजल टैंक का निर्माण होना है। जल्द ही टैंक बनाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
मंडलसेरा में पेयजल संकट बरकरार
बागेश्वर। नगरपालिका के मंडलसेरा वार्ड में पेयजल संकट बना हुआ है। वार्ड के भुल्यूड़ा और पीपलचौक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति चरमराने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोत से पानी जुटा रहे हैं। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराने की मांग
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के रंगदेव गांव में पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से करीब 25 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रमोद उपाध्याय ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत करवाकर आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। संवाद