फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sewer being drained through drains in Jwaladevi

ज्वालादेवी में नालियों में बहाया जा रहा सीवर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sewer being drained through drains in Jwaladevi
ज्वालादेवी वार्ड बागेश्वर के तहसील रोड पर बना कूड़ादान। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ज्वालादेवी वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा है। वार्ड के लोगों ने अपने घरों में बने शौचालयों का सीवर खुले में छोड़ा गया है, जो सीधे नालियों में पहुंच रहा है। चोक नालियां लोगों की समस्या बढ़ा रही है। सड़कों पर पानी फैलने से गंदगी बढ़ रही है। गलियों में स्ट्रीट लाइट न जलना भी बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

वार्ड में आवारा जानवरों ने आम लोगों सहित वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। वार्ड में सड़कों और गलियों की स्थिति भी बदहाल है। लोगों ने गलियों के चौड़ीकरण की समस्या उठाई। वार्ड में कूड़ेदान के आसपास गंदगी फैली है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उठाने में देरी होने पर यहां आने वाला कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है। पार्किंग की सुविधा भी बदतर है। लोग सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर रहे हैं। पालिका ने बंदरों से निजात दिलाने के लिए मथुरा से टीम बुलाई थी, बावजूद लोगों को बंदरों से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जाम की समस्या बढ़ा रहे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन
ज्वालादेवी वार्ड में पार्किंग की सुविधा कम है। इस कारण कई वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ रही है। पुलिस ने कई बार वाहन चालकों के चालान किए हैं। इसके बावजूद सड़क किनारे वाहन स्वामियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क और गलियां इतनी संकरी हैं कि वाहन खड़े रहने से आवाजाही में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शौचालयों सीवर को खुले में छोड़ने और नालियों में पानी पहुंचने से गंदगी बढ़ रही है। कूड़ा नियमित न उठने से गंदगी बढ़ रही है। लावारिस जानवर भी कूड़ा फैलने का बड़ा कारण हैं। - राजेंद्र उपाध्याय, पूर्व सभासद
-
नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। पानी की दिक्कत है। रास्ते बदहाल होने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। स्ट्रीट लाइटें हैं लेकिन रखरखाव के अभाव में आए दिन खराब हो रही हैं। - सुनील कुमार वर्मा
-
वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें से कुछ जलती हैं लेकिन कई खराब भी हैं। रात में आवाजाही में परेशानी होती है। रास्तों की हालत खराब होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। - जगदीश उपाध्याय
-
वार्ड क्षेत्र में सड़कों का ढलान गलत दिशा में है। इस कारण नालियों का पानी बरसात के समय में घरों और दुकानों में घुस जाता है, जिससे काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। - जगदीश सिंह नेगी

-
सभासद बोलीं......
माजियाखेत होकर ताकुला रोड से जजी रोड को जोड़ा जा रहा है। नाली, सीसी मार्ग, स्ट्रीटलाइट सुधारी गई है। लोनिवि, एनएच की नालियों को भी साफ किया गया है। तीन बायोटॉयलेट लगाए गए हैं। तहसील परिसर में भी शौचालय बनाया गया है। अब वहां अरायजनवीसों की सुविधा के लिए भी प्रस्ताव बनाया है। हनुमान मंदिर के पास सरयू नदी किनारे से क्रियाघर तक रास्ता भी बनाया जाएगा। - नीमा दफौटी, सभासद, वार्ड नंबर तीन ज्वालादेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed