{"_id":"580665274f1c1b642e703c98","slug":"seven-year-old-arrested-in-manipulating-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ में अधेड़ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ में अधेड़ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर नगर में एक अधेड़ ने सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। आरोपी को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को लगभग आठ बजे एक महिला बच्ची को बरामदे में बिठाकर सामान लाने नजदीकी दुकान में गई।
इसी बीच पड़ोस में रहने वाला 58 वर्ष का मोहन राम बच्ची को बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। सामान खरीदकर जब महिला लौटी तो बच्ची को वहां नहीं देखकर उसने आसपास ढूंढ खोज की। जब महिला ने बच्ची को पुकारा तो वह मोहन राम के कमरे से बाहर आने के बाद अपनी मां से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगी।
बच्ची बेहद घबराई हुई थी। बच्ची के माता-पिता ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी मोहन राम को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रतिमा भट्ट ने बताया कि आरोपी मोहन राम के खिलाफ धारा 342, 376 सहित पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।