फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Seven motor roads in Bageshwar remain closed; work to accelerate as soon as the weather clears.

Bageshwar News: बागेश्वर सात मोटर मार्ग अब भी बंद, मौसम खुलते ही काम में तेजी

Thu, 27 Aug 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven motor roads in Bageshwar remain closed; work to accelerate as soon as the weather clears.
बागेश्वर। जिले में बीते दो दिनों से मौसम साफ रहने और धूप खिलने से जनजीवन ने राहत की सांस ली है। मौसम का मिजाज सुधरते ही मलबे और बोल्डर के कारण बंद सड़कों को खोलने के काम में भी तेजी आ गई है। हालांकि, जिले में अब भी सात प्रमुख मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हैं। इन्हें खोलना कार्यदायी संस्थाओं के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में धैना-लखनी, खातीगांव-देवतोली, कपकोट-पिंडारी, बदियाकोट-बोरबलड़ा, उगिया-सोराग, बाछत-खती और मिकिलाखलपट्टा मोटर मार्ग मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। इनमें धैना-लखनी और खातीगांव-देवतोली मार्ग पिछले करीब दो माह से बंद हैं। इससे इन क्षेत्रों के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है।
विज्ञापन

मौसम खुलने के बाद बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनों को मलबा हटाने के काम में लगाया गया है। कपकोट और पिंडारी घाटी को जोड़ने वाले मार्गों के जल्द खुलने से दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ ट्रैकर्स को भी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो अगले कुछ दिनों में सभी बंद मोटर मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed