{"_id":"6942f3076ba8bcade50da646","slug":"sensation-due-to-discovery-of-leopard-carcass-in-suyal-river-near-vishwanath-bageshwar-news-c-232-1-alm1002-137655-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विश्वनाथ के पास सुयाल नदी में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विश्वनाथ के पास सुयाल नदी में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी
Wed, 17 Dec 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के विश्वनाथ के पास सुयाल नदी में एक तेंदुए का शव नदी में डूबे होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी में तेंदुए का शव दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को नदी के पास अंधेरा छाया रहने से तेंदुए का रेस्क्यू करना चुनौती बना रहा।
बुधवार को सुयाल नदी में एक तेंदुए का मृत अवस्था में डूबे होने का वीडियो दिन भर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने किसी तरह देर रात तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे नदी से बाहर निकाला।
जागेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में तेंदुए की मौत का कारण आपसी संघर्ष नजर आ रहा है। तेंदुए के गले में दांतों और शरीर पर पंजे की निशान मिले हैं।
विज्ञापन
मृत तेंदुआ नर है और इसकी उम्र करीब चार वर्ष है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए की मौत के असल कारणों का पता चलेगा।