फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Senior Assistant of Ayurveda Department suspended

आयुर्वेद विभाग का वरिष्ठ सहायक निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Senior Assistant of Ayurveda Department suspended

कपकोट/बागेश्वर। एक महिला डॉक्टर को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में जिला आयुर्वेद कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक नवीन रावत को निलंबित कर दिया है। महिला डॉक्टर ने विभागीय वरिष्ठ सहायक के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप में सात अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला डॉक्टर ने वरिष्ठ सहायक पर रात को फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजने, विरोध करने पर धमकाने का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन


कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ गांव में तैनात महिला डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें कहा गया कि विभागीय कार्यालय के वरिष्ठ सहायक ने आठ जुलाई से 27 अगस्त तक उसके मोबाइल फोन पर गलत नीयत से आपत्तिजनक संदेश भेजे। मेसेज के जरिए रात को फोन करने का दबाव डाला। आरोपी ने व्हाट्सएप पर गुप्त निगरानी से भी परेशान किया। इसका विरोध करने पर और अधिक दुुर्गम क्षेत्र में स्थानांतरण करवाने की धमकी दी। डीएम स्तर से जांच समिति गठित की गई।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर गठित समिति की जांच आख्या और जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी की ओर से गठित समिति की आख्या के आधार पर डीएम ने रिपोर्ट निदेशालय को भेजी। जिला आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि डीएम की रिपोर्ट के आधार पर आयुर्वेद निदेशक और अपर सचिव (आयुष) आनंद स्वरूप ने वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed