फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Self employment in Bageshwar

रिटायर्ड फौजी ने दिखाई पशुपालकों को रोजगार की राह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Self employment in Bageshwar
बागेश्वर के किसरोली गांव में पनीर पैकिंग करता विक्की मेहता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सैनिक हमेशा इरादे और हौसले से मजबूत रहता है। यहां तक कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उसके हौसले में कोई कमी नहीं आती है। इसी जज्बे का परिचय बागेश्वर का एक रिटायर्ड सैनिक दे रहा है। इस सैनिक ने तमाम गांवों के पशुपालकों को रोजगार की नई राह दिखाई है। पशुपालकों का जो दूध गांव में बिक नहीं पाता था, उस दूध को रिटायर्ड फौजी 40 रुपया किलो गांव में खरीद रहा है। दूध से पनीर बनाकर और लोगों को भी रोजगार दिला रहा है। काफलीगैर क्षेत्र के किसरोली (असौं) निवासी सुरेश लाल साह वर्ष 2017 में भारतीय सेना की मैकेनिकल इंजीनियर कोर से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए। समाजसेवा की ललक उनमें पहले से थी, सो उन्होंने पंचायती राजनीति में उतरकर समाजसेवा करने की ठानी। वर्ष 2019 में असों क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। इसमें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने राजनीति से हटकर कुछ करने की ठानी। किसानों के उत्पादों का बाजार उपलब्ध कराने की योजना बनाई। उन्होंने किसरोली, तरमोली, बोहाला आदि गांवों के पशुपालकों को दुग्ध व्यवसाय के लिए प्रेरित किया और उनके सामने प्रस्ताव रखा कि वह उनका दूध खरीदेंगे। साह ने लोगों से 40 रुपया प्रति लीटर दूध खरीदने की बात तय की। प्रस्ताव से पशुपालकों के चेहरे खिलना लाजमी था, उन्हें घर पर दूध के इतने अच्छे दाम जो मिल रहे थे।
विज्ञापन

बीते 5 नवंबर से साह ने घर में ही दूध से पनीर बनाना शुरू किया। वर्तमान में उनके पास रोज 45 किलो दूध आता है। इससे पनीर बनाई जाती है। पनीर बनाने का काम बेरोजगार युवा विक्की मेहता को सौंपा है। रोज करीब आठ किलो पनीर बनता है। पनीर बागेश्वर के साथ ही काफलीगैर और अन्य इलाकों में बेचा जाता है। साह बताते हैं कि थोक में 325 रुपया किलो पनीर देते हैं। फुटकर में 350 रुपया किलो पनीर बेचा जाता है। उनके प्रयासों का लाभ 26 पशुपालकों को मिल रहा है।
विज्ञापन

घी प्लांट, आइसक्रीम फैक्ट्री लगाने की है योजना
बागेश्वर। सुरेश लाल साह बताते हैं कि वर्तमान में पनीर से उन्हें कोई लाभ नहीं हो रहा है। बस लागत निकल जा रही है। उनका कहना है कि किसानों का आर्थिक विकास उनका लक्ष्य है। इसके लिए शीघ्र ही घी का प्लांट लगाया जाएगा। गांव में ही मावा (खोया) बनाया जाएगा। दही की पैकिंग की जाएगी। निकट भविष्य में गांव में आइसक्रीम की फैक्ट्री लगाने की योजना है, ताकि लोगों को रोजगार दिया जा सके।

बागेश्वर के किसरोली गांव में पनीर पैकिंग करता विक्की मेहता। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर के किसरोली गांव में पनीर पैकिंग करता विक्की मेहता। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed