फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Selary Blocked in Bageshwar

डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एएनएम नदारद साहब कैसे होगा इलाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Selary Blocked in Bageshwar
बागेश्वर। सुमगढ़ कपकोट के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह गस्याल के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को सीएमओ डॉ. बीएस रावत से मुलाकात की। बताया कि डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम अस्पताल में अनुपस्थित हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने बताया कि डॉक्टर के अनुपस्थित रहने कई बार नोटिस भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फार्मासिस्ट को भी चेतावनी दी गई है। एएनएम के भी अनुपस्थित रहने का मामला संज्ञान में आ रहा है। इसलिए तीनों का वेतन रोक दिया गया है। अस्पताल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

इन ग्रामीणों ने सीएमओ को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि लाहुर ग्राम सभा में स्थित राजकीय एलोपैथिक अस्पताल और एएनएम सेंटर से तीन ग्रामसभा लाहुर, मिकिला खलपट्टा, गांसी के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलती हैं। इसमें एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक एएनएम तैनात होने के बावजूद अस्पताल में ताला लगा है। डॉक्टर अक्तूबर 2019 और फार्मासिस्ट कुछ महीने पहले से अस्पताल नहीं आए हैं। एएनएम भी महीने में केवल चार-पांच दिन ही कार्य करती हैं। इस वजह क्षेत्र के लोगों को अस्पताल होने के बावजूद स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम पर सख्त कार्रवाई कर नई नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed