{"_id":"572ce84b4f1c1b5b315cd2f0","slug":"seeking-recovery-of-absconding-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा, महिला को बरामद नहीं कर सकी कपकोट पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्रा, महिला को बरामद नहीं कर सकी कपकोट पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
फरार महिलाओं की बरामदगी की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। फरसाली की एक छात्रा और माजखेत गांव से गायब विवाहिता को कपकोट पुलिस 11 दिन बाद भी बरामद नहीं कर सकी है। गुस्साए लोगों ने दोनों की बरामदगी की मांग को लेकर यहां एसपी एनएस नपलच्याल का घेराव किया। कपकोट के लोग शुक्रवार को पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया के नेतृत्व में यहां पहुंचे। उन्होंने एसपी से कहा कि फरसाली गांव की छात्रा उमा (22) 26 अप्रैल को परीक्षा देने बागेश्वर आई थी।
विज्ञापन
तब से वह घर नहीं लौटी है। उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं माजखेत गांव के कृष्ण कुमार की पत्नी भी 11 दिन से गायब है। महिला के पति ने पुलिस में गुमशुदगी लिखा दी थी, लेकिन तब से पुलिस महिला को बरामद नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि लापता छात्रा और महिला का पता न लगने के कारण महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पीड़ित परिवार पुलिस से उनकी ढूंढखोज के लिए कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस कप्तान से लापता छात्रा, महिला को शीघ्र बरामद कर उनके परिजनों को सौंपने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसपी का घेराव करने वालों में करम सिंह, जीवन सिंह दानू, रतन सिंह दानू आदि शामिल थे। एसपी नपलच्याल ने कहा कि पुलिस दोनों की तेजी से तलाश कर रही है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन