फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Search campaigns in the forest against the terrorists, many piles

आतंकियों के खिलाफ जंगल में सर्च अभियान, कई ढेर

Sat, 22 Sep 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 22 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Search campaigns in the forest against the terrorists, many piles
दुश्मन द्वारा बिछाए माइंस को डिफ्यूज करने की जानकारी हासिल करते सैनिक - फोटो : अमर उजाला
 चौबटिया के घने जंगलों में भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास जारी है। छावनी क्षेत्र के जंगलों में कई आपरेशनों को अंजाम दिया गया। घर में छिपे आतंकियों को मार गिराया,  दोनों देशों के सैनिक घने जंगलों में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान पर भी निकले। इस दौरान सड़क पर चेक पोस्ट लगाने को त्वरित कार्रवाई बल टीम का प्रदर्शन किया गया। विस्फोटक सामग्री के संचालन की तकनीक भी साझा की गई।  
विज्ञापन


15 गढ़वाल रेजीमेंट के तहत यहां चौबटिया क्षेत्र में भारत-अमेेरिकी सैनिकों के बीच युद्धाभ्यास जारी है। भारतीय सेना अमरिकी सैनिकों को दुश्मन के खिलाफ जमीनी युद्ध कौशल की तकनीक सिखा रही है। घर में छिपे आतंकियों को चुन-चुन कर मार गिराने के प्रदर्शन से अमेरिकी सैनिक भी हैरत में हैं। शनिवार को भी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ वृहद आपरेशन को अंजाम दिया गया। घुसपैठ पर कड़ी निगाह रखी गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालकर आतंकियों को ढेर किया गया। 
विज्ञापन


चेक पोस्ट पर संदिग्धों के खिलाफ चला अभियान 
रानीखेत। डिवीजन स्तरीय युद्धाभ्यास के दौरान भारत और अमेरिकी सैनिक फील्ड अभ्यास में खूब पसीना बहा रहे हैं। आर्मी वाहन चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पोस्ट पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, सूचना मिलने पर सेना की त्वरित कार्रवाई बल की टीम ने मोर्चा संभालते हुए संदिग्ध के मनसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed