फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Science Workshop

खेल-खेल में विज्ञान सिखाने से बढ़ेगी विद्यार्थियों की रूचि: उपाध्याय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Science Workshop
बागेश्वर डायट में आयोजित कार्यशाला में विचार रखते संदर्भ व्यक्ति आशुतोष उपाध्याय। संवाद न्यूज ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण आधारित विज्ञान कार्यशाला संपन्न हो गई है। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के 42 शिक्षकों ने भागीदारी की। मुख्य संदर्भदाता बाल विज्ञान खोजशाला के संस्थापक आशुतोष उपाध्याय ने शिक्षकों को विज्ञान विषय को रुचिकर बनाने के लिए खेल-खेल में सिखाने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि डिजिटल दुनिया में विद्यार्थियों को सूचनाओं की जरूरत नहीं है, अब शिक्षक को भी अपनी भूमिका में बदलाव करना होगा। विज्ञान को खिलौनों से जोड़कर सरल बनाकर प्रस्तुत करने की जरूरत है। सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने कार्यशाला में सीखे ज्ञान को कक्षा-कक्षों तक पहुंचाने को कहा। वहां पर प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. केएस रावत, कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, रवि कुमार जोशी, ममता पांडेय, विक्रम पिलख्वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed