Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Schools will be fenced to prevent stray animals

Bageshwar News: लावारिस पशुओं को रोकने के लिए स्कूलों में होगी घेरबाड़

Sat, 29 Nov 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Schools will be fenced to prevent stray animals
बागेश्वर। सरकारी स्कूलों में लावारिस पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए चहारदीवारी या घेरबाड़ करनी होगी। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गेट युक्त प्रवेश द्वार का निर्माण करना भी जरूरी होगा। लावारिस पशुओं के प्रवेश निवारण और विद्यालय में सुरक्षा के इंतजाम के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एसएस चौहान की ओर से जिला शिक्षाधिकारी बेसिक के नाम पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में सभी विद्यालयों में लावारिस गाय, भैंस, कुत्ते आदि के प्रवेश को रोकने के लिए घेरबाड़/ चहारदीवारी और गेट युक्त प्रवेश द्वार निर्माण कराने को निर्देशित किया गया है। विकासखंड से लेकर राज्य स्तर तक इसकी समीक्षा की जाएगी। विद्यालय में पशुओं के प्रवेश निवारण और सुरक्षा के लिए प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। अपरिहार्य कारणों से किसी अन्य को भी जिम्मेदारी दी जा सकेगी। राज्य स्तरीय संस्थानों में किसी अन्य को भी नोडल की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालयों में लावारिस पशुओं से बचाव के लिए जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पशुओं के व्यवहार और बचाव के तौर तरीके बताए जाएंगे।
सूचना पट, फ्लैक्स और पर्चे के माध्यम से भी जागरूकता की जा सकती है। डीईओ बेसिक विनय कुमार ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के अनुसार सभी उप शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed