{"_id":"57ed61464f1c1b240e573ad8","slug":"schedule-of-gandhi-jayanti-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में गांधी जयंती के कार्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में गांधी जयंती के कार्यक्रम तय
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में गांधी जयंती के कार्यक्रम तय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गांधी जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। तहसील सभागार में गांधी जयंती से पूर्व तैयारियों से संबंधित बैठक नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। एसडीएम फिंचा राम चौहान ने दो अक्तूबर के कार्यक्रमों की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक से 15 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। ग्राम स्तर पर ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मलिन बस्तियों का चयन के निर्देश दिए गए। सुबह 5.30 बजे प्रभात फेरी चौक बाजार से शुरू होगी।
विज्ञापन
थाने के निकट गांधी जी की मूर्ति में माल्यार्पण करने के बाद नुमाइशखेत में गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों एवं गिरिजाघरों में पुजारियों, ईमाम, प्रबंधक गुरुद्वारा एवं पादरी सर्वधर्म समभाव के अनुरूप प्रार्थना सभा कराएंगे।
विज्ञापन
सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह आठ बजे महात्मा गांधी व पं. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर भजन गायन कार्यक्रम किए जाएंगे। क्रॉस कंट्री रेस सुबह छह बजे तहसील परिसर से बिलौना तक पांच ग्रुपों में होगी।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, हेम जोशी, जगदीश जोशी, दलीप खेतवाल, जयंत भाकुनी, भगत रावल, पूरन रावल, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, एसडीएम कांडा रेखा कोहली, तहसीलदार खुशबू आर्या, डीईओ आकाश सारस्वत सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।