फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SBI cash for two days in Bageshwar

बागेश्वर एसबीआई में सिर्फ दो दिनों के लिए कैश

Tue, 13 Dec 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 13 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
SBI cash for two days in Bageshwar
एटीएम के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 नोटबंदी के बाद पैदा हुआ करेंसी संकट जारी है। जिले के 10 से अधिक एटीएम के शटर अभी डाउन ही हैं। सबसे अधिक लेनदेन करने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास भी अब केवल अगले दो दिनों के लिए कैश बचा है। यदि दो दिन के भीतर बैंक को कैश नहीं मिला तो लोगों को और अधिक गंभीर करेंसी संकट से जूझना पड़ सकता है। एसबीआई अभी ग्राहकों को पांच हजार तो बैंक ऑफ बड़ौदा व पीएनबी सहित अन्य बैंक दो हजार रुपए दे रहे हैं। 
विज्ञापन



पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट को प्रचलन से बाहर हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन जनपद में अभी तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं। नोटबंदी के बाद बागेश्वर में एसबीआई को दो अलग-अलग खेपों में 80 करोड़ रुपए की नई करेंसी मिली। इसमें ज्यादातर नोट केवल दो हजार रुपए के थे। इस रकम से एसबीआई ने अपनी अन्य ब्रांचों और एटीएम के अलावा जिले के अन्य बैंकों को भी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों के निर्देश मिलने पर इसमें से भी चार करोड़ रुपए पिथौरागढ़ और दो करोड़ रुपए हल्द्वानी एसबीआई को भेजे गए।
विज्ञापन


इसके बाद पिछले 20 दिन से एसबीआई को रिजर्व बैंक से कैश नहीं मिला है। ऐसे में बैंक के पास अब केवल दो दिन के लिए ही कैश बचा है। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक रमेश पतियाल ने बताया कि ग्राहकों को इस समय पांच हजार रुपए दिए जा रहे हैं। एटीएम से दो हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। करेंसी संकट की मौजूदा स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों के अनुसार नोटबंदी के बाद उन्हें बैंक की हेड ब्रांच से अभी तक लगभग दो करोड़ रुपए मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार एसबीआई से बहुत कम मात्रा में करेंसी मिली है। सप्ताह में मिलने वाली करेंसी से बैंक में आने वाले ग्राहकों के साथ ही एटीएम में भी डाला जा रहा है। ग्राहकों को एक सप्ताह में 24 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed