फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Saryu River Diged Out

सरयू नदी में धड़ल्ले से हो रहा खनन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Saryu River Diged Out
सरयू-गोमती संगम से लेकर शवदाह गृह तक खनन से इस छलनी हो गई है नदी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरयू में धड़ल्ले से रेत खनन किया जा रहा है। संगम तट से लेकर शवदाह स्थल तक हर जगह खनन से गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों से शवदाह करने वालों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं लगातार खनन से नदी को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी में बागनाथ मंदिर के समीप से लेकर संगम तट तक और शवदाह गृह के समीप तक हर तरफ खनन किया जा रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे नदी को छलनी करने का प्रयास चल रहा है लेकिन कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है। नगरवासियों का कहना है कि खनन रसूखदारों की शह पर किया जा रहा है।। आरोप है कि खनन के दौरान जहां मजदूर नदी को खोद-खोद कर गड्ढे बना रहे हैं, वहीं भारी मशीनों का भी प्रयोग हो रहा है। लोगों का कहना है कि नदी में बने गड्ढे जलस्तर बढ़ने पर घातक भी साबित हो सकते हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से खनन का संज्ञान लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम हर गिरि ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से नदी का निरीक्षण कराया जाएगा। अवैध रूप से खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed