{"_id":"48ebd27b31c50c3d9d6a055f088f2ff1","slug":"sanz-launched-25-day-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज में 25 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंज में 25 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
एकीकृत हस्तकला विकास योजना के तहत सैंज गांव में 25 दिवसीय सॉफ्ट टॉइज पर आधारित डिजाइन कार्यशाला शुरू हो गई है। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल और ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से लेने को कहा।
विज्ञापन
यह प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान उनकी आय का जरिया बनेगा। हस्तकला से निर्मित वस्तुओं की बाजार में अच्छी खासी मांग है। वहां बीडीओ संगीता आर्या, ग्राम प्रधान अनीता टम्टा, कनिष्ठ उपप्रमुख सुनीता टम्टा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक बीसी पाठक, एससी तिवारी, राजेश साह, मोहसिन अहमद, बची राम आदि थे।
विज्ञापन