{"_id":"5781e50e4f1c1b446c7fc36b","slug":"sant-nirankari-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत निरंकारी मंडल ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत निरंकारी मंडल ने निकाली जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को निरंकारी मंडल की ओर से नगर में रैली निकाली गई। शनिवार को रैली तहसील गेट से शुरू होकर गोमती पुल, स्टेट बैंक चौराहा, सरयू पुल से होते हुए जिला चिकित्सालय परिसर तक पहुंची। इस दौरान सेवादल के सदस्यों ने रक्तदान महादान, रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए, धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं आदि नारे लगाए।
विज्ञापन
रैली के समापन के बाद जोनल इंचार्ज पीएस चौधरी ने सेवादल के काम मीडिया को बताए। कहा कि संत निरंकारी मंडल की ओर से पहली बार बागेश्वर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह आयोजन अब हर साल किया जाएगा। कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
विज्ञापन
इसमें सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। उन्होंने बागेेश्वर में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए सरकार से वार्ता करने की बात कही। इस दौरान संयोजक तिलक राम आर्य, सेवादल इंचार्ज रविंद्र कोहली, अल्मोड़ा के संयोजक केएस रैखुनी, रुद्रप्रयाग गढ़वाल के संयोजक मोहन सिंह नेगी, ज्ञान प्रचारक महात्मा केके सागर, सुरेंद्र सिंह कठैत, कुंवर राम आदि थे।
विज्ञापन