फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sainik Welfare and Rehabilitation Office building will improve by two lakhs

दो लाख से सुधरेगा सैनिक कल्याण एवं पूनर्वास कार्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sainik Welfare and Rehabilitation Office building will improve by two lakhs
बागेश्वर में हुई पूर्व सैनिक लीग की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पूर्व सैनिक लीग गरुड़, कपकोट, बागेश्वर, कांडा की बैठक शनिवार को सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विधायक चंदन रामदास ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय भवन सुधारने के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि समस्याओं को लेकर एक प्रस्ताव शासन और प्रशासन को भेजा जाएगा। उन्होंने सीएसडी कैंटीन, ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक, सैनिक कल्याण, पुनर्वास कार्यालय के लिए एकमुश्त भूमि आवंटन करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में मेडिकल अफसर की नियुक्ति के लिए स्टेशन हेडक्वार्टर रानीखेत से मांग की। सैनिकों ने कहा कि मेडिकल अफसर की नियुक्ति होने तक पूर्व सैनिकों के इलाज के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर से मदद ली जानी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह बिष्ट ने की। इस मौके पर कर्नल लक्ष्मण सिंह कोश्यारी, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, डीएस हरड़िया, प्रकाश सिंह नगरकोटी, गोपाल दत्त जोशी, हरीश सिंह मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed