{"_id":"5ba7cce7867a557ea37f5f87","slug":"sage-mandal-bageshwar-s-fame-in-sports-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में शिशु मंदिर बागेश्वर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में शिशु मंदिर बागेश्वर का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ईनाम के साथ शिशु मंदिर के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित तीन दिवसीय बौद्धिक और खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।
शिशु मंदिर टनकपुर में आयोजित प्रतियोगिता में ललिता दानू ने 600 मीटर दौड़, लंबी कूद में प्रथम स्थान और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। लक्ष्मी टंगड़िया ने जूनियर वर्ग 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्राथमिक वर्ग में सुमित दफौटी ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। धीरज पालनी ने गोला फेंक में प्रथम और ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर कला प्रतियोगिता में हर्षित तिवारी प्रथम रहे। 100 मीटर और 600 मीटर दौड़, लंबी कूद में विक्रम सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने प्रांतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर बच्चों को बधाई दी। व्यवस्थापक विजय वर्मा, भुवन पांडे, लीलाधर उपाध्याय, सरस्वती बिष्ट, नीरज पंत, प्रकाश जोशी, ताराशंकर पाठक,सतीश जोशी, गोपाल कोठारी, मीना तिवारी, नंदी रावत ने बच्चों और शिक्षकों की तैयारी की सराहना की है।