फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rudrapur hashish smuggler caught in Bageshwar

बागेश्वर में पकड़े गए रुद्रपुर के चरस तस्कर

Tue, 08 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।  Updated Tue, 08 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur hashish smuggler caught in Bageshwar
बागेश्वर में पकड़े गए रुद्रपुर के चरस तस्कर - फोटो : अमर उजाला

कपकोट (बागेश्वर)। नकली पिस्टल दिखाकर धमका रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 460 ग्राम चरस बरामद हुई। युवकों के पास से असली नोटों के भीतर कागज लगाकर तैयार की गई हजार और पांच सौ की दो गड्डियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार की देर शाम आल्टो कार में आए दो युवक पुड़कुनी गांव में नकली पिस्टल दिखाकर ग्रामीणों को धमकाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने युवकों को हरसीला के पास पकड़ लिया। भीड़ ने इन युवकों की पिटाई भी की। इसके बाद पुड़कुनी के ग्राम प्रधान आनंद सिंह मेहता सहित अन्य ग्रामीण दोनों युवकों को पकड़कर रात्रि 10 बजे कपकोट थाने ले गए।
विज्ञापन


पूछताछ में युवकों ने अपना नाम विवेक बाठला और शिवशंकर निवासी रुद्रपुर बताया। पुलिस ने युवकों के वाहन की तलाशी ली तो उसमें 460 ग्राम चरस और एक हजार और पांच सौ के नोटों की दो गड्डियां बरामद हुई। इन गड्डियों में आगे और पीछे लगे नोट ही असली थे जबकि बीच में कागज लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में युवकों से बरामद पिस्टल भी नकली पाई गई। पुलिस ने युवकों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने के साथ ही बरामद सामान को जब्त करने के बाद सील कर दिया। युवकों की आल्टो कार यूके 06/क्यू 7532 को भी सीज कर दिया है। मामले की विवेचना एसआई बलवीर सिंह कर रहे हैं। 


कपकोट। माना जा रहा है कि कागजों से तैयार एक हजार और पांच सौ के नोटों की गड्डियां लेकर पहुंचे युवकों की योजना चरस का सौदा करने के बाद कोरे कागज की गड्डी से ठगी करने का भी इरादा था, लेकिन ग्रामीणों को नकली पिस्टल दिखाना इन युवकों को महंगा पड़ गया और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed