{"_id":"597240d04f1c1b4c258b47de","slug":"rs-74-thousand-for-ajay-ajit-for-blood-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड कैंसर पीड़ित अजय के लिए जुटाए 74 हजार रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड कैंसर पीड़ित अजय के लिए जुटाए 74 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे विवेकानंद विद्या मंदिर कपकोट के गरीब छात्र अजय के उपचार के लिए कई लोगों ने सहायता राशि जुटाई है। शुक्रवार को कपकोट में एबीवीपी, बागेश्वर महाविद्यालय के बीएड विभाग और बागेश्वर के शिक्षकों ने आपसी सहयोग से 74 हजार रुपए की धनराशि अजय की माता गंगा देवी के खाते में भेजी। चंदा एकत्र करने वालों में जिला सह संयोजक सूरज मेहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष पवन मेहरा, किरन उपाध्याय, ज्योति शाह, हंसी ऐठानी, दीपा कोरंगा, रिया ऐठानी, सुमन, कैलाश शाही, गोविंद कपकोटी, उमेश मेहता, नरेंद्र शाही आदि कार्यकर्ता शामिल थे। इधर, डीईओ (बेसिक) आकाश सारस्वत ने कार्यालय कर्मियों व रमसा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों के सहयोग से 18400 रुपये की धनराशि खाते मे जमा की गई। अजय के उपचार के लिए बागेश्वर महाविद्यालय के बीएड विभाग के बबीता, मुन्नी, अखिलेश, धर्मेंद्र बोरा, रेखा, हेमा, भूपाल, डा.प्रवीण कुमार, कविता आदि ने सहयोग राशि जुटाकर छात्र संघ सचिव रोशन गड़िया को सौंपी।
आप भी कर सकते हैं अजय के उपचार में मदद
गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब परिवार के अजय को सभी के मदद की आवश्यकता है। आप भी अजय की माता गंगा देवी के बैंक खाता संख्या 001234001100976 के माध्यम से सहायता के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
आप भी कर सकते हैं अजय के उपचार में मदद
गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब परिवार के अजय को सभी के मदद की आवश्यकता है। आप भी अजय की माता गंगा देवी के बैंक खाता संख्या 001234001100976 के माध्यम से सहायता के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन