फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rover Rangers can only serve the nation's true service

रोवर रेंजर्स ही कर सकते हैं राष्ट्र की सच्ची सेवा

Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
 राजकीय महाविद्यालय गरुड़ का रोवर रेंजर्स की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार मोहन जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सच्ची सेवा रोवर रेंजर्स ही कर सकते हैं।
विज्ञापन


रोवर रेंजर्स कुमाऊं स्काउट के संदर्भ दाता आनंद दुबे ने डॉक्टरी गांठ, रीफ नाट, मीनार निर्माण, हस्त गांठ, प्राथमिक उपचार, आकस्मिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, सेवा कार्य आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। चंद्रशेखर बड़सीला ने रोवर रेंजर्स के इतिहास आदि विषयों पर प्रकाश डाला। रोवर रेंजर्स प्रभारी डॉ.शिव प्रकाश राय ने कहा कि वर्तमान में हो रहे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का एकमात्र माध्यम है। रोवर रेंजर्स जैसे कार्यक्रमों द्वारा जनता को जागरूक किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों और छात्र छात्राओं ने रोवर रेंजर्स प्रार्थना गीत, लोक संस्कृति विषयक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डा.प्रेम प्रकाश ने छात्रों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. हेमचंद्र दुबे, डॉ.अवधेश तिवारी, डॉ.महेश कुमार, डॉ.अब्दुल वहाव, मनोज कुमार, गणेश नाथ, दीपदर्शन, गणेश गिरी, संतोष कंसेरी ने विचार रखे। संचालन डॉ. शिवप्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed