फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Root canal treatment started in the district hospital

Bageshwar News: जिला अस्पताल में शुरू हुआ रूट कैनाल ट्रीटमेंट

Sat, 13 Apr 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 13 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Root canal treatment started in the district hospital
बागेश्वर। अब जिले के लोगों को संक्रमित दांतों का उपचार कराने के लिए निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल के दंत विभाग में रूट कैनाल ट्रीटमैंट शुरू हो गया है।
विज्ञापन

हाल में जिला अस्पताल में आधुनिक डेंटल चेयर और आवश्यक उपकरण उपलब्ध होने के बाद रूट कैनाल की सुविधा शुरू हो गई है। निजी संस्थानों में रूट कैनाल ट्रीटमेंट के लिए 3000 रुपये से अधिक का खर्च आता है। जिला अस्पताल में केवल 750 रुपये में यह उपचार किया जा रहा है। यह सेवा लेने के लिए लोगों को अस्पताल में पंजीकरण करवाना पड़ता है।
विज्ञापन

डेंटल सर्जन डॉ. मोनिका पुरी ने बताया कि अस्पताल में स्टैबलाइजर आ चुका है। नई मशीन भी कुछ दिनों पहले मिली है। नए उपकरणों की उपलब्धता होने पर मरीजों के दांतों में रूट कैनाल ट्रीटमेंट कर रहे हैं। यह चार चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में संक्रमित दांतों में छोटा छेद किया जाता है। दूसरे और तीसरे चरण में दांतों की गंदगी बाहर निकाली जाती है और दांत की सफाई की जाती है। अंतिम चरण में दांत में बने छेद को फिलिंग के माध्यम से ढक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






क्या है रूट कैनाल ट्रीटमेंट
बागेश्वर। रूट कैनाल ट्रीटमेंट एक प्रकार का दांतों का उपचार है जो संक्रमित दांतों को सही करने और उन्हें खराब होने से बचाने के लिए किया जाता है। यह संक्रमित और टूटे हुए दांत के कारण होने वाले दर्द से राहत देता है। संवाद





कब किया जाता है रूट कैनाल ट्रीटमेंट
बागेश्वर। जब दांतों में गंदगी दांतों की आंतरिक परत तक पहुंच जाती है और दवाइयों से उपचार नहीं हो पाता है तब रूट कैनाल ट्रीटमेंट किया जाता है। इस प्रक्रिया में चिकित्सक संक्रमित नसों और रक्त वाहिकाओं और टिश्यू को दांत से अलग कर देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed